लखनऊ में रिकॉर्ड बारिश, 65 घंटे से बरसात जारी:50 से ज्यादा पेड़ गिरे, बिजली गुल; फसलें बर्बाद, किसान की मौत

Sep 27, 2026 - 08:18
0
लखनऊ में रिकॉर्ड बारिश, 65 घंटे से बरसात जारी:50 से ज्यादा पेड़ गिरे, बिजली गुल; फसलें बर्बाद, किसान की मौत
लखनऊ में 65 घंटे से झोंकेदार हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान सीजन की सबसे तेज बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से शहर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 25 सितंबर को लखनऊ में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले 19 साल में 25 सितंबर का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले 25 सितंबर 2007 को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं, बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड भी बनाया है। इससे पहले 22 अगस्त 2011 को 143.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। चार दिनों से जारी बारिश के कारण शहर में 50 से ज्यादा पेड़ गिर चुके हैं। कई जगह बिजली के तार टूट गए। सड़कों पर गड्ढे हो गए और कई घरों में पानी घुस गया। बारिश के बीच फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई जगह घर और दीवारें गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। शनिवार को हुई बारिश से पावर हाउसों में ब्लास्ट हुए, जिससे इलाकों में बत्ती गुल है। वहीं, झोंकेदार तेज हवाएं चलने से केला, धान आदि की फसलें तबाह हो गई। किसानों की पकी फसल जमीन पर गिर जाने से भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीण इलाकों में कच्चे घर गिर रहे हैं। बीकेटी के भौली में घर गिरने से किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में तेज हवाएं चलने का दौर भी जारी रह सकता है। आज के मौसम की 4 तस्वीरें देखिए… शनिवार को हुई बारिश की 9 तस्वीरें देखिए- …………………….. मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User