महंगी खाद बेचने के आरोप में कैडर सचिव निलंबित:औरैया में डीएपी तय दर से अधिक कीमत पर बेचने का मामला, विभागीय कार्रवाई शुरू

Oct 14, 2026 - 17:17
0
महंगी खाद बेचने के आरोप में कैडर सचिव निलंबित:औरैया में डीएपी तय दर से अधिक कीमत पर बेचने का मामला, विभागीय कार्रवाई शुरू
औरैया में किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती की है। जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार के निर्देश पर बी-पैक्स लिमिटेड, भाऊपुर के कैडर सचिव सुनील कुमार अवस्थी को उर्वरक तय कीमत से अधिक पर बेचने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गई है। जांच में तय दर से अधिक पर डीएपी बेचने का मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में डीएपी और यूरिया निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत आई थी। इसके बाद 12 अक्टूबर 2026 को जांच के आदेश दिए गए। जांच में सामने आया कि सुनील कुमार अवस्थी ने 13 जून 2026 को डीएपी उर्वरक निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचा था। इस मामले को उच्चाधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन और उर्वरक वितरण व्यवस्था में गंभीर अनियमितता माना गया। रिकॉर्ड अधूरे रखने का भी आरोप निलंबन आदेश में उर्वरक वितरण में अनियमितता, नियमानुसार खाद का वितरण नहीं करने और समिति के रिकॉर्ड अधूरे रखने जैसे बिंदु भी शामिल हैं। प्रशासन ने मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User