भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह पहली बार देवरिया पहुंचे:पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नई जिम्मेदारी पर दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह बुधवार को पहली बार देवरिया पहुंचे। जिला पंचायत सभागार में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्हें नई जिम्मेदारी पर बधाई दी गई। इस दौरान संगठन की मजबूती और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक पंडित गिरीश चंद तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठे लाल निगम और निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे पत्रकारों से बातचीत में एसएन सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें विकास, सुशासन और जन सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही हैं। एसएन सिंह ने बताया कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मिली जिम्मेदारी वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)