महोबा डिपो के 70 परिचालक संविदा पर होंगे तैनात:मानदेय 1.75 से बढ़कर 2.16 रुपये प्रति किमी हुआ, रोजगार सुरक्षा भी मिलेगी

Oct 07, 2026 - 08:15
0
महोबा डिपो के 70 परिचालक संविदा पर होंगे तैनात:मानदेय 1.75 से बढ़कर 2.16 रुपये प्रति किमी हुआ, रोजगार सुरक्षा भी मिलेगी
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने महोबा डिपो में तैनात 70 आउटसोर्स परिचालकों को अब सीधे संविदा पर रखने का फैसला किया है। इस नई व्यवस्था से उनके मानदेय में भी बढ़ोतरी हुई है। अब तक एजेंसी के जरिए काम कर रहे इन 70 परिचालकों को सीधे परिवहन निगम में संविदा के आधार पर समायोजित किया जाएगा। मुख्यालय ने प्रत्यक्ष अनुबंध पत्र के आधार पर परिचालकों की आपूर्ति के लिए प्रक्रिया जारी कर दी है। संविदा पर आने के बाद परिचालकों को रोजगार की सुरक्षा मिलेगी और उनका मानदेय भी बढ़ेगा। पहले उन्हें 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर मिलते थे, जो अब बढ़कर 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर हो गए हैं। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए परिचालकों का यूपी सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों में एजेंसी को वापस किए गए परिचालकों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि आउटसोर्स परिचालकों को संविदा में तैनात करने का सरकारी आदेश मिल गया है। इससे 70 परिवारों को फायदा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User