महोबा में भाजपा ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए रणनीति:8 बूथों के लिए प्रभारी बनाए, घर-घर संपर्क करने की अपील

Oct 03, 2026 - 17:40
0
महोबा में भाजपा ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए रणनीति:8 बूथों के लिए प्रभारी बनाए, घर-घर संपर्क करने की अपील
महोबा में स्नातक एमएलसी चुनाव पर भाजपा की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल मौजूद थे। इसमें झांसी-इलाहाबाद स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी अशोक राठौर की जीत की रणनीति बनी। पार्टी ने सभी 8 बूथों पर वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए घर-घर संपर्क अभियान तेज करने का फैसला किया। बैठक में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, हमीरपुर कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, चरखारी विधानसभा प्रभारी जयप्रकाश अनुरागी, अभियान जिला संयोजक योगेश मिश्रा मौजूद थे। महोबा में स्नातक मतदाताओं के लिए 8 मतदान केंद्र हैं। हर बूथ पर वरिष्ठ पदाधिकारी प्रभारी बना। जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को हर स्नातक मतदाता से सीधा संपर्क करने का निर्देश दिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर के पक्ष में माहौल बनाने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को बूथ प्रबंधन प्राथमिकता देने को कहा। कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी निभाते हुए चुनाव में जीत दिलाने का लक्ष्य रखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User