महोबा में बंद खदान से लापता युवक का शव मिला:गुरुवार दोपहर से लापता था, पुलिस जांच में जुटी
महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में चंद्रावल रोड पर बंद पड़ी पहाड़ खदान के पानी में शनिवार शाम एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बाराती प्रजापति उर्फ विजय (26) पुत्र भूरा प्रजापति के रूप में हुई है। वह गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अस्थायी गौशाला के पीछे मिला शव घटना कबरई थाना क्षेत्र के विशाल नगर की है। चंद्रावल रोड पर अस्थायी गौशाला के पीछे स्थित बंद खदान में पानी भरा हुआ है। शनिवार शाम करीब 5 बजे खदान के पानी में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक, बाराती गुरुवार दोपहर घर से निकला था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। शनिवार को शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत सूचना मिलते ही कबरई थाना प्रभारी संतोष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह मृतक के पिता भूरा प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा शराब पीने का आदी था और करीब डेढ़ महीने पहले ही बाहर से घर आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष के मुताबिक, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)