महोबा में गरबा-डांडिया कार्यक्रम पर अभद्र टिप्पणी:आरोपी पर केस दर्ज, इंस्टाग्राम पर बच्चियों के नृत्य को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
महोबा में शारदीय नवरात्र पर आयोजित गरबा-डांडिया कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में महोबा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 13 अक्टूबर को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां चंडिका उत्सव समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि गांधीनगर निवासी बब्लू पठान ने 15 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम में बच्चियों के नृत्य को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे नाराज लोगों ने टिप्पणी के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा कर कार्रवाई की मांग की थी। बच्चियों के नृत्य पर की थी टिप्पणी शहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 13 अक्टूबर को मां चंडिका उत्सव समिति ने गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने हिस्सा लेकर नृत्य प्रस्तुत किया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दो दिन बाद बब्लू पठान ने इंस्टाग्राम पर बच्चियों के नृत्य को लेकर अभद्र टिप्पणी की। स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। भाजपा नेता ने कोतवाली में दी तहरीर मामले में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज रावत ने कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दी। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। आरोपी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह 9 बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) और 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)