फर्रुखाबाद में अवैध पटाखों से भरा वाहन पकड़ा:लखीमपुर के दो युवक गिरफ्तार, हाथरस से 6.57 क्विंटल पटाखे ले जा रहे थे; केस दर्ज

Oct 17, 2026 - 10:43
0
फर्रुखाबाद में अवैध पटाखों से भरा वाहन पकड़ा:लखीमपुर के दो युवक गिरफ्तार, हाथरस से 6.57 क्विंटल पटाखे ले जा रहे थे; केस दर्ज
फर्रुखाबाद में पांचाल घाट चौकी के पास पुलिस ने अवैध पटाखों से भरा एक वाहन पकड़ा है। लाइसेंस न होने पर पुलिस ने चालक समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस तड़के करीब 3.45 बजे पांचाल घाट चौराहा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी यह वाहन पकड़ा गया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे हाथरस से पटाखे लादकर लखीमपुर खीरी ले जा रहे थे। कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि वाहन में पटाखों के 21 गत्ते थे, जिनका वजन करीब 6.57 क्विंटल है। पकड़े गए युवक लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के जंगबहादुर गांव के रवि कुमार (चालक) और दीपक गुप्ता हैं। बताया गया पटाखे हाथरस से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। वाहन में 21 गत्ते रखे हुए थे। यह चेकिंग के दौरान पकड़े गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User