महोबा में मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:2009 से टूटे घरों में रह रहे ग्रामीण, डीएम को ज्ञापन दिया
महोबा के गंज गांव के ग्रामीण अर्जुन सहायक परियोजना के डूब क्षेत्र में आए मकानों के मुआवजे के लिए परेशान हैं। 2009 से निर्माण पर रोक के कारण कई परिवार टूटे मकानों और पन्नी के नीचे रहने को मजबूर हैं। मुआवजा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर वे अनशन करेंगे। कबरई विकासखंड के गंज गांव के लोग अर्जुन सहायक परियोजना और कबरई बांध के ऊंचे होने से पिछले 17 सालों से प्रभावित हैं। 2009 में गांव का बड़ा हिस्सा डूब क्षेत्र घोषित हुआ, जिससे नए निर्माण पर रोक लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें न मकान बनाने दिया जा रहा है और न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बारिश से कई घर गिर चुके हैं, लोग पन्नी और टीन शेड के नीचे रह रहे हैं। सोबरन, सर्वेश, मूर्तिलाल और मुकेश वर्मा सहित ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग 15-20 प्रतिशत क्षेत्र को डूब में मानकर दोबारा सर्वे का आश्वासन देता रहा, पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने निष्पक्ष सर्वे और मुआवजे की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)