सपाइयाें सीइसी ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर भागी पुलिस:पुलिस से हुई झड़प, कार्यकर्ता को पैर अड़ाकर गिराने का लगाया आरोप
आगरा में मंगलवार को संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय नोकझोंक हो गई, जब कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला फूंकने से रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता और एक कार्यकर्ता को टांग अड़ाकर गिराने का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा की महिला और यूथ विंग के कार्यकर्ता मंगलवार को संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर जुटे। कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उनके इस्तीफे की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। पुलिस पर अभद्रता का आरोप सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुतला फूंकने से रोकने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लात मारने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक सपा कार्यकर्ता की टांग में टांग अड़ा दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद महिला कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गईं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार की नीतियों और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। पुतला फूंकने की कोशिश को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तनातनी का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे, जबकि सपा कार्यकर्ता अपने विरोध पर अड़े रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)