महोबा में सपा कार्यकर्ताओं की बोलेरो पलटी:चार घायल, दो की हालत गंभीर, प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकले थे
महोबा के बरीपुरा मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। बांदा से महोबा आ रही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गई। इसमें चार कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। ये सभी कार्यकर्ता चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर सपा के प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे थे। घायलों की पहचान बांदा के शिव विलास (58), नीरज (23), मूरतध्वज (43) और रफीक (50) के रूप में हुई है। ये सभी पूर्व मंत्री दादू प्रसाद के समर्थक हैं। नीरज और शिव विलास को ज्यादा चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार और खराब रास्ते के कारण गाड़ी अनियंत्रित हुई। सभी घायलों को महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मंत्री दादू प्रसाद समेत कई सपा नेता अस्पताल पहुंचे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)