महराजगंज ब्लॉक में लगा आधार सेवा केंद्र:नाम-पता बदलाव जारी, जन्मतिथि सुधार की सुविधा नहीं
महराजगंज सदर ब्लॉक परिसर में 0 से 18 साल तक के बच्चों के नए आधार कार्ड मुफ्त बनाए जा रहे हैं। यहां आधार कार्ड में नाम और पते जैसे जरूरी बदलाव भी होते हैं। जन्मतिथि में सुधार की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। इस आधार केंद्र पर रोज करीब 60 से 70 लोग आधार से जुड़े काम कराने आते हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद ही आधार बनाने या उसमें बदलाव की प्रक्रिया पूरी होती है। बच्चों का आधार मुफ्त बनने से अभिभावकों को राहत मिली है। सीएससी कोऑर्डिनेटर अंबुज गोंड ने बताया कि केंद्र पर सभी काम नियमों के अनुसार हो रहे हैं। शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता यहां तैनात हैं, जो दस्तावेजों की जांच कर आधार बनाने और उसमें बदलाव का काम करती हैं। स्थानीय लोगों ने बच्चों के मुफ्त आधार पंजीकरण की सुविधा को उपयोगी बताया है। उनका कहना है कि इससे उन्हें आधार संबंधी काम के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)