महराजगंज के इंदिरा नगर में आवारा कुत्तों का झुंड बना:राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी; लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Oct 04, 2026 - 10:59
0
महराजगंज के इंदिरा नगर में आवारा कुत्तों का झुंड बना:राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी; लोगों ने की कार्रवाई की मांग
महराजगंज शहर के इंदिरा नगर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। झुंड में घूम रहे इन कुत्तों से पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालक परेशान हैं। कई बार कुत्ते राहगीरों और गाड़ियों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह-शाम सड़कों पर आवारा कुत्तों की संख्या ज्यादा दिखती है। इससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग डरे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को अकेले सड़क पार करने में परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों को कुत्तों के अचानक सामने आने से गिरने का डर रहता है। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इंदिरा नगर निवासी मनोज, मजहर अली, सुबास, रत्नेश और इंद्रेश जैसे राहगीरों ने कहा कि समय पर कार्रवाई न होने पर बड़े हादसे का डर है। नगर पालिका नायक ने बताया कि कुत्ता पकड़ने वाली टीम को सूचना दे दी गई है और इस पर कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User