महराजगंज में एसपी ने किया पैदल मार्च:नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, लोगों से शांति की अपील की
महराजगंज में नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह मार्च नगर तिराहा से शुरू होकर बस स्टैंड और मऊपाकड़ सहित प्रमुख मार्गों व बाजारों से गुजरा। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों और आम लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। एसपी ने अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर सतर्कता बनाए रखने और नियमित गश्त करने के निर्देश भी दिए। पैदल मार्च के दौरान सीओ सदर अनुज कुमार गौतम, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज विजय कुमार गोंड सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)