महराजगंज में लेखपाल संघ का लंबित मांगों पर धरना:वेतन विसंगति, पदोन्नति जैसे मुद्दों पर कार्रवाई न होने पर काम बंद करने की चेतावनी

Oct 03, 2026 - 15:28
0
महराजगंज में लेखपाल संघ का लंबित मांगों पर धरना:वेतन विसंगति, पदोन्नति जैसे मुद्दों पर कार्रवाई न होने पर काम बंद करने की चेतावनी
महराजगंज में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर सरकार और राजस्व परिषद के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 17 अक्टूबर 2026 से पूरे प्रदेश में लेखपाल काम बंद कर देंगे। संघ के महामंत्री ऋषि शर्मा ने बताया कि लेखपालों को लगातार बढ़ते काम का बोझ, संसाधनों की कमी, पदोन्नति में देरी, वेतन में गड़बड़ी, अतिरिक्त काम और छुट्टी के दिनों में भी ड्यूटी से परेशानी हो रही है। उनकी मुख्य मांगों में प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे देना और वेतन की गड़बड़ी दूर करना शामिल है। इसके अलावा, लेखपालों ने अंतर-मंडलीय ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने और चयन वर्ष 2025-26 की रुकी हुई पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है। संघ के मुताबिक, डीपीसी की कार्यवाही 29 अप्रैल 2026 को पूरी हो चुकी है। लेखपालों ने अपने पद को तकनीकी पद घोषित करने, लैपटॉप और मोबाइल जैसे तकनीकी साधन उपलब्ध कराने की भी मांग की है। साथ ही, पंचायत भवनों में काम के दौरान सुरक्षा और साफ दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User