महराजगंज में मगरमच्छ के हमले में युवक की मौत:नारायणी नदी में मछली पकड़ने गया था युवक, 27 घंटे बाद मिला शव

Oct 06, 2026 - 16:01
0
महराजगंज में मगरमच्छ के हमले में युवक की मौत:नारायणी नदी में मछली पकड़ने गया था युवक, 27 घंटे बाद मिला शव
महराजगंज के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के गेंढ़हवा गांव के पास नारायणी नदी में मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ युवक को नदी में खींच ले गया। हादसे के बाद करीब 27 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद मंगलवार दोपहर युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गेंढ़हवा गांव निवासी छबिलाल साहनी (35) सोमवार को नारायणी नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे पानी में खींच ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए SSB और NDRF की टीमों को भी लगाया गया। पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया टीमों ने नदी के आसपास और पानी के भीतर काफी देर तक सर्च अभियान चलाया। मंगलवार को भी सुबह से तलाश जारी रही। करीब 27 घंटे बाद दोपहर 2:50 बजे युवक का शव बरामद हो सका। शव की हालत क्षत-विक्षत बताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बहुआर चौकी प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद नियमानुसार मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी। मृतक अपने पीछे वृद्ध मां, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। निचलौल रेंजर सुनील राय ने बताया कि नारायणी नदी के किनारे बसे गांवों में लोगों को मगरमच्छों की सक्रियता के दौरान नदी क्षेत्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। घटना के बाद नदी क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User