महराजगंज में सुभासपा ने संगठन विस्तार पर की बैठक:कार्यकर्ताओं से 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान

Oct 04, 2026 - 16:24
0
महराजगंज में सुभासपा ने संगठन विस्तार पर की बैठक:कार्यकर्ताओं से 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान
महराजगंज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन विस्तार को लेकर रविवार को लोहिया पार्क में एक बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव (श्रम प्रकोष्ठ) शैलेश गुप्ता ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। शैलेश गुप्ता ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसलिए जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर संगठन बढ़ाने पर खास ध्यान देना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जनहित और समाजहित के काम करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष विश्वकर्मा रत्न, जिला महासचिव भरत राजभर, विधानसभा सिसवा से डॉ. जगदेव राजभर, पूर्व जिला अध्यक्ष उर्मिला राजभर, मंडल उपाध्यक्ष रुक्मिणी वर्मा और मंडल प्रमुख महासचिव मधु यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और लोगों से संपर्क बढ़ाने पर बात हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User