महराजगंज सदर ब्लॉक में बच्चों के मुफ्त आधार कार्ड:0 से 18 साल के बच्चों के लिए सुविधा, दो काउंटर से मिली राहत

Oct 19, 2026 - 17:13
0
महराजगंज सदर ब्लॉक में बच्चों के मुफ्त आधार कार्ड:0 से 18 साल के बच्चों के लिए सुविधा, दो काउंटर से मिली राहत
महराजगंज सदर ब्लॉक परिसर में 0 से 18 साल तक के बच्चों के नए आधार कार्ड मुफ्त बनाए जा रहे हैं। यहां पुराने आधार कार्ड में नाम और पते जैसे जरूरी बदलाव की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि, अभी जन्मतिथि में सुधार नहीं किया जा रहा है। आधार से जुड़े काम कराने के लिए रोज करीब 45 से 50 लोग केंद्र पर पहुंच रहे हैं। दो काउंटर चालू होने से लोगों को काफी राहत मिली है। इससे नए आधार कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में बदलाव कराने में आसानी हो रही है। सीएससी कोऑर्डिनेटर अंबुज गोंड ने बताया कि केंद्र पर आधार से जुड़े सभी काम नियमों के हिसाब से किए जा रहे हैं। शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता लोगों के दस्तावेजों की जांच कर आधार पंजीकरण और संशोधन का काम कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User