महराजगंज सदर ब्लॉक में बच्चों के मुफ्त आधार कार्ड बने:0 से 18 साल के बच्चों के बन रहे कार्ड, दो काउंटर से लोगों को राहत

Oct 16, 2026 - 20:49
0
महराजगंज सदर ब्लॉक में बच्चों के मुफ्त आधार कार्ड बने:0 से 18 साल के बच्चों के बन रहे कार्ड, दो काउंटर से लोगों को राहत
महराजगंज के सदर ब्लॉक परिसर में स्थित आधार केंद्र पर 0 से 18 साल तक के बच्चों के नए आधार कार्ड मुफ्त बनाए जा रहे हैं। यहां पुराने आधार कार्ड में नाम और पते जैसे जरूरी बदलाव भी किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी जन्मतिथि में सुधार की सुविधा नहीं है। आधार से जुड़े काम कराने के लिए हर दिन करीब 40 से 50 लोग केंद्र पर पहुंच रहे हैं। दो काउंटर चालू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। इससे आधार बनवाने और उसमें बदलाव कराने में आसानी हो रही है। सीएससी कोऑर्डिनेटर अंबुज गोंड ने बताया कि केंद्र पर आधार से जुड़े सभी काम नियमों के हिसाब से किए जा रहे हैं। शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता लोगों के दस्तावेजों की जांच कर आधार पंजीकरण और संशोधन का काम संभाल रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User