खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सियार का हमला:सिर में आई चोट, शोर मचाने पर धान के खेत में भागा जानवर
बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में किसान रामू के सिर में चोट आई है। उनकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के शोर मचाने पर सियार धान के खेत में भाग गया। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खेत में लेटे किसान पर किया हमला कोटिया ग्राम पंचायत के पंडितपुरवा निवासी रामू शुक्रवार शाम अपने खेत में लेटे थे। इसी दौरान अचानक सियार ने उनके सिर पर वार कर दिया। रामू की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की क्षेत्रीय वनाधिकारी शाकिब हसन ने बताया कि किसान पर सियार ने हमला किया है। घटनास्थल पर सियार के पैरों के निशान भी मिले हैं। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों और आसपास के इलाकों में सतर्क रहने और अकेले जाने से बचने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)