मिलक में भारतीय किसान संघ की बैठक:विमल सिंघल को नगर उपाध्यक्ष और अर्पित बने नगर मंत्री

Oct 04, 2026 - 18:54
0
मिलक में भारतीय किसान संघ की बैठक:विमल सिंघल को नगर उपाध्यक्ष और अर्पित बने नगर मंत्री
रामपुर के मिलक में भारतीय किसान संघ नगर मिलक की आवश्यक बैठक में किसान संघ कार्यालय, मंडी समिति के सामने, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष मिंटू तिवारी ने किया। बैठक में जनपद रामपुर के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। संगठनात्मक विषयों एवं आगामी किसान हित के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विमल सिंघल को नगर उपाध्यक्ष तथा अर्पित को नगर मंत्री, मिलक की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मिलक आशीष, अजय पांडे, संजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User