मिल्कीपुर में 480 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं:विधायक दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर आरती में हुए शामिल

Oct 17, 2026 - 22:53
0
मिल्कीपुर में 480 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं:विधायक दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर आरती में हुए शामिल
अयोध्या में शारदीय नवरात्र का पर्व चारों ओर हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। शनिवार को नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों से लेकर दुर्गा पूजा पंडालों तक माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में करीब 480 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहां प्रतिदिन पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार की शाम मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान अमानीगंज क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे। उनके साथ समर्थक, कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने अलग-अलग पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और कई स्थानों पर आयोजित आरती में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विधायक चंद्रभानु पासवान ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां दुर्गा अपने सभी भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। जो भी व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा के साथ माता रानी की आराधना करता है, उसे जीवन में कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि मां की ममता ऐसी है कि जिस तरह एक मां अपने बच्चे की छोटी-छोटी गलतियों को क्षमा कर देती है, उसी तरह माता रानी भी अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में जन्म लेने और रहने का अवसर मिला है। यहां भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी है, जहां पहुंचकर श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या की धार्मिक पहचान और आस्था पूरे देश के लोगों को आकर्षित करती है। नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु, समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User