मुरादाबाद में महा सप्तमी पर मां दुर्गा का पूजन:श्रद्धालुओं ने संध्या आरती और धुनुची नृत्य से भक्तिमय माहौल बनाया
मुरादाबाद में रेलवे मनोरंजन सदन में शनिवार को सर्वजनीन बंगाली एसोसिएशन के तत्वावधान में दुर्गा पूजा के दूसरे दिन महा सप्तमी का पूजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महा सप्तमी के पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को पुष्प अर्पित किए। इस दौरान भक्तों ने उपवास रखकर पूजा में भाग लिया। दोपहर में मां दुर्गा को भोग लगाया गया। इसके बाद भोग को भक्तों के बीच भंडारे के रूप में वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद लिया। शाम को मां दुर्गा की संध्या आरती की गई। आरती के बाद धुनुची नृत्य का आयोजन हुआ। पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुत किए गए इस नृत्य ने पूजा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके साथ ही भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के दौरान पूरा परिसर मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें छोटे बच्चों ने आकर्षक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। इस अवसर पर असित बनर्जी, सुदीप बनर्जी, प्रणब चक्रवर्ती, अरुण भट्टाचार्य, सौरभ चक्रवर्ती, अभिजीत राय और सुजीत मल्लिक सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)