मिल्कीपुर पूर्व विधायक 11 अक्टूबर को करेंगे मन की बात:लोगों की शिकायत और सुझाव सुनेंगे, वीडियो जारी कर दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’कार्यक्रम की तर्ज पर अब मिल्कीपुर के पूर्व भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ क्षेत्र की जनता से संवाद करेंगे।उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आगामी 11 अक्टूबर को शाम तीन बजे मिल्कीपुर की जनता को संबोधित करने की जानकारी दी है।इस दौरान वह अपने राजनीतिक सफर, संघर्ष और उतार-चढ़ाव पर चर्चा करने के साथ ही क्षेत्रीय लोगों से राय भी लेंगे। वीडियो में पूर्व विधायक ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर बहुत कम लाइव आते हैं,लेकिन मिल्कीपुर की जनता ने उन्हें पहचान और सम्मान दिया है। आज वह जो कुछ भी हैं,उसमें मिल्कीपुर की जनता का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के कर्जदार हैं।सुख-दुख और संघर्ष के दिनों में जनता और उनके साथियों ने मजबूती से साथ दिया है। बाबा गोरखनाथ ने बताया कि हाल ही में पूरा उर्फ सुमेरपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लगातार फोन आने लगे और लोग उनसे मिलने भी पहुंचने लगे।उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में आश्रम बनाने की उनकी योजना और सपना अभी अधूरा है।जनता का साथ और आशीर्वाद मिलता रहा तो इसे जरूर पूरा करेंगे। पूर्व विधायक ने बताया कि बिहार-बंगाल में चुनाव और संगठन का काम करने के बाद एक अक्टूबर को उन्होंने भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके बाद लोगों ने उन्हें मिल्कीपुर में अधिक समय देने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि वह मिल्कीपुर स्थित आवास पर पहले भी रहते थे,लेकिन अब क्षेत्र में अधिक समय देंगे और लोगों से संवाद बढ़ाएंगे। बाबा गोरखनाथ ने बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी 195 ग्राम पंचायतों के लोगों तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौरान क्या हुआ और आगे क्या करना चाहिए, इस पर जनता की राय उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने पुराने कथन का जिक्र करते हुए कहा, ‘गले लगाने से पहले सोचा था, बना लिया उसे तो आजमाना क्या।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह जिनके साथ पहले खड़े थे, आज भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़े हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)