मानवीय मूल्यों पर आधारित पुस्तक का कवर जारी:संत डॉ. सौरभ पांडेय के जीवन-दर्शन को पुस्तक में किया प्रस्तुत

Oct 09, 2026 - 13:04
0
मानवीय मूल्यों पर आधारित पुस्तक का कवर जारी:संत डॉ. सौरभ पांडेय के जीवन-दर्शन को पुस्तक में किया प्रस्तुत
आनंद पांडेय की पुस्तक ‘सैंट सौरभ: द ह्यूमैनिटी इक्वेशन’ का कवर पेज वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के अंतर्गत जारी किया गया। यह पुस्तक आध्यात्मिक चेतना, नवाचार और मानवीय करुणा के अंतर्संबंधों को समकालीन परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करती है। इसमें संत डॉ. सौरभ पांडेय के जीवन-दर्शन और मानवीय संदेश को आधुनिक तकनीक, शिक्षा एवं नवाचार के संदर्भ में समझाया गया है। पुस्तक की मूल अवधारणा तकनीकी प्रगति के साथ मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय पर केंद्रित है। इसके लेखक आनंद पांडेय स्कूल ऑफ इनोवेशन के संस्थापक होने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के पेशेवर और शिक्षाविद् हैं। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत ने किया है। यह कृति संत सौरभ के जीवन-दर्शन और मानवीय विचारों पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला की 30वीं कड़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User