मिमलाना में महिला जागरूकता कार्यक्रम:घरेलू हिंसा से साइबर अपराध तक, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

Oct 13, 2026 - 07:32
0
मिमलाना में महिला जागरूकता कार्यक्रम:घरेलू हिंसा से साइबर अपराध तक, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
मुजफ्फरनगर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम मिमलाना के पंचायत घर में महिला जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। रुड़की चुंगी चौकी से संबंधित इस गांव में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा कानूनों और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा उन्हें जागरूक बनाना रहा। इस अवसर पर निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक आकृति सिंह और कांस्टेबल आंचल मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User