रामलीला में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की मौत:मृतकों में दो सगे भाई, डीएम-एसपी रात में मौके पर पहुंचे
पीलीभीत के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के आय-व्यय को लेकर पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदला। ताबड़तोड़ फायरिंग और लाठी-डंडों के हमले में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हुई। एक युवक गंभीर घायल है। मृतकों में अंकित गुप्ता (30), मोहित गुप्ता (38) और कुणाल श्रीवास्तव (18) शामिल हैं। अंकित और मोहित सगे भाई थे। घायल रोज गुप्ता (20) का बरेली में इलाज चल रहा है। डीएम आलोक कुमार और एसपी सुकीर्ति मिश्रा सूचना पर मौके पर पहुंचे। यह विवाद रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर लंबे समय से चल रहा था। सोमवार शाम दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। रात में मोहित और अंकित अपने साथियों संग मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता के घर पहुंचे। कौशल गुप्ता ने अपने चाचा संतोष गुप्ता और हर्षित गुप्ता के साथ मिलकर हमला किया। उन्होंने लाठी-डंडों, अवैध तमंचे और संतोष की लाइसेंसी राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की। गंभीर घायल मोहित की मौत बरेली अस्पताल में हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)