मिर्जापुर में 26 बच्चों को मिला हेल्दी बेबी प्रमाण पत्र:माताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का भी सम्मान
मिर्जापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विकास भवन सभागार में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले की 13 बाल विकास परियोजनाओं से चयनित 26 बच्चों को हेल्दी बेबी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की माताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी शिखा अग्रवाल रहीं। आंगन मिलन सेवा के तहत नगर समेत जिले की सभी 13 बाल विकास परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल से जुड़े विभिन्न मानकों के आधार पर चयन किया गया। जनपद स्तर पर चयनित 26 बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। इनमें कीर्ति पुत्री आरती, आंचल पुत्री प्रिया, माही पुत्री प्रियंका और शिवांश पुत्र ज्योत्सना सहित अन्य बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्त्रियां सम्मानित पोषण अभियान और आंगन मिलन सेवा के तहत बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कंचन शुक्ला, दीपा मोदनवाल, अंजली शर्मा, करीना, काजल, आरती, खुशबू और शालिनी अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्त्रियां शामिल रहीं। रंगोली में दिखा पोषण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसमें जिले की 13 परियोजनाओं से 48 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यकर्त्रियों ने रंगोली के जरिए पोषण, स्वस्थ जीवनशैली, बच्चों की देखभाल और विभागीय योजनाओं से जुड़े संदेश दिए। बच्चों के स्वस्थ विकास में पोषण जरूरी मुख्य अतिथि शिखा अग्रवाल ने कहा कि सरकार सभी वर्गों, महिलाओं और बच्चों के सम्मान व कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए पोषण और प्रारंभिक देखभाल बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे सरकारी योजनाओं को परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन नगर बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)