मिर्जापुर में जागरूकता कार्यक्रम:पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार पर जोर, जिले में 800 आवेदन प्रक्रियाधीन

Oct 09, 2026 - 16:53
0
मिर्जापुर में जागरूकता कार्यक्रम:पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार पर जोर, जिले में 800 आवेदन प्रक्रियाधीन
मिर्जापुर में प्रधानमंत्री की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का विस्तार करने और अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़ने के लिए विकास भवन में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूपीनेडा के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और फर्स्टव्यू ने इसका आयोजन किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस योजना के क्रियान्वयन में देश में अव्वल है। इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रशासन, बैंकों, बिजली वितरण कंपनियों और सोलर वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। जिला विकास अधिकारी ने ब्लॉक और ग्राम स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। यूपीनेडा के अनुसार, जिले में 10 हजार से अधिक सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, जबकि 800 पैनल लगाने की प्रक्रिया चल रही है। कार्यक्रम में इंडियन बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने पात्र आवेदकों को आसान ऋण और वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User