बरेली में स्कूल में पिटाई से छात्रा की कलाई टूटी:शिक्षक पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल-पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप
बरेली के सुभाषनगर कम्पोजिट पब्लिक स्कूल में शिक्षक की पिटाई से कक्षा आठ की छात्रा सुमन की कलाई फ्रैक्चर हो गई। मां कलावती ने शिक्षक पर जातिसूचक शब्द कहने और पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से न्याय मांगा। कलावती के अनुसार, 5 अक्टूबर को पीटी क्लास में हंसने पर शिक्षक श्याम सिंह ने प्लास्टिक के विकेट से सुमन का हाथ पीटा। स्कूल पहुंचने पर शिक्षक ने कलावती और बेटी के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। 6 अक्टूबर को कलावती ने सुभाषनगर थाने और रामगंगा चौकी में शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। 7 अक्टूबर को जिला अस्पताल में सुमन का एक्सरे हुआ, दाहिनी कलाई में फ्रैक्चर मिला। डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से जांच, शिक्षक पर एफआईआर और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)