मिर्जापुर में नवरात्र मेला ड्यूटी करने वाले अधिकारी सम्मानित:डीएम-एसपी ने प्रशंसा पत्र देकर उत्साह बढ़ाया, निष्ठा से दायित्व निभाने की अपील

Oct 19, 2026 - 22:41
0
मिर्जापुर में नवरात्र मेला ड्यूटी करने वाले अधिकारी सम्मानित:डीएम-एसपी ने प्रशंसा पत्र देकर उत्साह बढ़ाया, निष्ठा से दायित्व निभाने की अपील
मिर्जापुर में शारदीय नवरात्र मेला सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सोमवार शाम सम्मानित किया गया। विंध्याचल स्थित रोडवेज परिसर में विंध्य महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की। समन्वय से बेहतर हुई मेला व्यवस्था डीएम और एसपी ने मेला ड्यूटी में तैनात जनपद के साथ ही बाहरी जिलों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वय, समर्पण और जिम्मेदारी से किए गए कार्यों से मेला व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिली। निष्ठा और लगन से काम करने के लिए किया प्रेरित अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही भविष्य में भी अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरी निष्ठा, लगन और मनोयोग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। प्रशस्ति पत्र मिलने से मेला व्यवस्था में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक मेला, प्रभारी धाम सुरक्षा विंध्याचल समेत पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User