मिशन शक्ति 6.0 में छात्राओं को बताए करियर के अवसर:अमेठी में UPSC से NEET तक मुफ्त कोचिंग की जानकारी दी गई
अमेठी के नवीन पुलिस लाइन में मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम रखा गया। इसमें अलग-अलग एक्सपर्ट्स ने छात्रों को कैरियर से जुड़ी जानकारी दी। एसपी सरवणन टी ने सभी छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के तरीके भी सिखाए। कार्यक्रम में छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में बताया गया। इसके तहत UPSC, UPPSC, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, JEE Main, NEET, NDA, CDS, बैंकिंग, SSC, B-Ed, TET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग और मार्गदर्शन मिलता है। एसपी सरवणन टी ने छात्रों से बात करते हुए उन्हें साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए। इस एक घंटे के कार्यक्रम में कई स्कूलों के करीब 300 छात्र-छात्राएं, जिला विद्यालय निरीक्षक, एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार और सीओ स्वेताभ भास्कर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)