मिशन शक्ति के तहत मार्टिनगंज में लगा पिंक समाधान दिवस:महिला फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, सीडीओ और एसपी सिटी भी रहे मौजूद
आजमगढ़ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शनिवार को तहसील मार्टिनगंज, थाना दीदारगंज क्षेत्र में पिंक समाधान दिवस एवं मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने की। इस दौरान महिला फरियादियों सहित आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर सुना गया।अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय से सहायता और न्याय मिल सके। पिंक समाधान दिवस के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने और उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। आजमगढ़ पुलिस ने दोहराई प्रतिबद्धता
आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं के प्रभावी समाधान और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पूर्व गुरुवार को आजमगढ़ जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा खुशी सिंह को एक दिन का दम भी बनाया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)