शिक्षकों की पुरानी पेंशन समेत 6 मांगें रखीं:मऊ में अजीत कुमार सिंह ने चुनाव से पहले जारी किया संकल्प पत्र
गोरखपुर क्षेत्र शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह ने मऊ में छह मुख्य संकल्पों की घोषणा की। उन्होंने शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे एक निजी प्लाजा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षकों की समस्याओं के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष का वादा किया। उनके संकल्प पत्र में पुरानी पेंशन योजना लागू कराना सबसे अहम मुद्दा है। वित्तविहीन शिक्षकों को सरकार से निश्चित और सम्मानजनक मानदेय दिलाने का भी वादा है। प्रक्रिया ऑनलाइन व पारदर्शी बनाने की मांग तदर्थ, वित्तविहीन और संविदा शिक्षकों को नियमित शिक्षकों के समान मानदेय व सेवा सुरक्षा मिलेगी। राजकीय व अशासकीय महिला-पुरुष शिक्षकों के लिए ऐच्छिक और अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया ऑनलाइन व पारदर्शी बनाने की मांग की गई है। प्राइमरी और वित्तविहीन शिक्षकों के लिए मजबूत सेवा नियमावली बनाने पर जोर दिया गया। मदरसा शिक्षकों व उनके परिवारों के लिए बिना भेदभाव के पूरी तरह कैशलेस इलाज की व्यवस्था लागू कराने का संकल्प लिया गया।अजीत कुमार सिंह ने शिक्षकों के सम्मान, अधिकार व बेहतर भविष्य के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूत करने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)