मिशन शक्ति के तहत परिवारों में सुलह:बिखरने से बचे परिवार, पुलिस ने किया सम्मानित

Oct 16, 2026 - 20:49
0
मिशन शक्ति के तहत परिवारों में सुलह:बिखरने से बचे परिवार, पुलिस ने किया सम्मानित
मैनपुरी के बेवर थाना स्थित 'मिशन शक्ति केंद्र' पारिवारिक विवादों को सुलझाने में अहम भूमिका निभा रहा है। केंद्र की टीम ने आपसी समझ, संवाद और बेहतरीन काउंसलिंग के जरिए कई टूटे हुए परिवारों को फिर से एक कर उनके जीवन में खुशहाली लौटाई है। मिशन शक्ति केंद्र की पुलिस टीम ने क्षेत्र के गढ़िया छिनकौरा, शीलवंत, परोंखा और करपिया गांव से संबंधित कई जटिल पारिवारिक मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया है। परिवारों और दंपतियों के बीच की कड़वाहट को दूर कर उनके बीच आपसी सौहार्द एवं समन्वय स्थापित कराया गया। सुलह के बाद खुशी-खुशी साथ रहने को राजी हुए परिवारजनों एवं अभिभावकों को पुलिस द्वारा मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाकर सम्मानित भी किया गया। केंद्र में तैनात महिला कांस्टेबल अंजली और कांस्टेबल संगीता ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर में सुरक्षित, सम्मानजनक और सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि परिवार में किसी भी प्रकार का विवाद होने पर उसे बढ़ाने या कोर्ट-कचहरी ले जाने के बजाय, समय रहते आपसी संवाद और पुलिस के परामर्श (काउंसलिंग) के माध्यम से सुलझा लेना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User