RSPL की 'उज्ज्वल संगिनी' पहल:महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, गांवों में मिलेगा रोजगार
RSPL ग्रुप ने कानपुर में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल ‘उज्ज्वल संगिनी स्वयं सहायता समूह’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। इस अनूठी पहल के अंतर्गत समूह से जुड़ी महिलाओं को ‘संगिनी’ के नाम से पहचाना जाएगा। ये संगिनियां अपने गांवों और आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क करेंगी। इस दौरान वे उत्पादों का प्रदर्शन करने और उनके नमूने (सैंपल) वितरित करने के साथ-साथ लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं दैनिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी देंगी। शुरुआती चरण में यह पहल कानपुर के शिवराजपुर, घाटमपुर, चौबेपुर, ककवन और बिल्हौर ब्लॉक में शुरू की गई है। इस पहल के विजन को साझा करते हुए RSPL ग्रुप की कुशलता ज्ञानचंदानी ने कहा कि जमीनी स्तर पर महिलाओं को सही मायनों में सशक्त बनाने के लिए उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सही जानकारी और सामुदायिक गतिविधियों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)