मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में आग:कानपुर में आग लगने से नुकसान का आकलन नहीं, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर के पनकी के रतनपुर में सोमवार तड़के एक मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब पांच बजे आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग के मिनी कंट्रोल रूम को मिली। शुरुआती सूचना में मकान के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पनकी और फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सोमवार सुबह 5:05 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रतनपुर में एक मकान में आग लग गई है। सूचना में अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी,के निर्देश में फायर स्टेशन पनकी से प्रभारी को दमकल गाड़ी और टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन फजलगंज से भी एक फायर टेंडर भेजा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ आग बुझाने का काम किया जा सके। मकान के नीचे बनी दुकान से उठीं आग की लपटें दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं तो पता चला कि पनकी के रतनपुर स्थित बी-42 में मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में आग लगी थी। सूचना मिलने पर आसपास के क्षेत्र में भी हलचल मच गई। दमकलकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। दोनों फायर स्टेशनों की टीमों ने समन्वय बनाकर फायर टेंडर से पानी की पंपिंग की और आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछार की। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते दमकल की गाड़ियां पहुंचने और तत्काल कार्रवाई किए जाने से आग पर नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि, आग किस कारण लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)