नाबालिग को भगाने पर आरोपी के चाचा की पीट-पीटकर हत्या:शाहजहांपुर में मृतक के सात और दूसरे पक्ष के दो घायल, हंगामे के वीडियो सामने आए

Oct 19, 2026 - 11:46
0
नाबालिग को भगाने पर आरोपी के चाचा की पीट-पीटकर हत्या:शाहजहांपुर में मृतक के सात और दूसरे पक्ष के दो घायल, हंगामे के वीडियो सामने आए
शाहजहांपुर के ताहवरगंज मोहल्ले में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से पथराव और लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के रमेश (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए हैं। मारपीट और पथराव के वीडियो भी सामने आए हैं। विवाद की जड़ पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का मामला बताया जा रहा है। 3 अक्टूबर को मोहल्ले के रंजीत पर लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा था। इसके बाद लड़की के परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। तभी से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। नाबालिग को भगाने के बाद शुरू हुई रंजिश जानकारी के मुताबिक, ताहवरगंज निवासी रंजीत 3 अक्टूबर को पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को भगाकर ले गया था। लड़की के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी बढ़ गई। दोनों के मकान करीब 100 मीटर की दूरी पर हैं। शनिवार रात फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष शनिवार रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान रंजीत के चाचा रमेश की जमकर पिटाई की गई। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव होता दिखाई दे रहा है। नौ लोग घायल, अस्पताल में रमेश की मौत मारपीट में रमेश समेत एक पक्ष के सात लोग और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल रमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल बन गया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस बोली- शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि पुराने मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User