मलखंब प्रतियोगिता:बुलंदशहर बना चैंपियन; 94 अंक पाकर जीता गोल्ड, सहारनपुर की टीम रनर-अप
मेरठ जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय मलखंब प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को शानदार समापन हो गया। इस खेल महाकुंभ में बुलंदशहर की टीम ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए 94 अंकों के साथ पहला स्थान (गोल्ड मेडल) हासिल किया है, जबकि सहारनपुर की टीम दूसरे स्थान (सिल्वर मेडल) पर रही। प्रतियोगिता में शामली को छोड़कर जोन के 8 जिलों के कुल 145 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। समापन समारोह में एसपी (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन और एसपी (क्राइम) नरेश कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। बता दें कि 5 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भी एसपी ग्रामीण ने ही किया था। समापन के इस खास मौके पर एएसपी (नगर) प्रेमसुख दरिया और प्रतिसार निरीक्षक (लाइन) अजय कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस विभाग के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)