मंदाकिनी घाटों पर जमा बाढ़ का मलबा:बुंदेली सेना ने दीपावली से पहले घाटों की सफाई और मलबा हटाने की मांग की

Oct 14, 2026 - 17:01
0
मंदाकिनी घाटों पर जमा बाढ़ का मलबा:बुंदेली सेना ने दीपावली से पहले घाटों की सफाई और मलबा हटाने की मांग की
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में तेज बाढ़ के बाद छोटे पुल के आगे बड़े पैमाने पर ढोका-पत्थर और मलबा जमा हो गया है। मध्यप्रदेश के नयागांव क्षेत्र में हाल ही में बना नया घाट भी पूरी तरह मलबे से ढक गया है। दीपावली अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुंदेली सेना ने सतना कलेक्टर से घाटों की सफाई और नदी से मलबा हटवाने की मांग की है। यह मांग बुधवार को की गई। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि बाढ़ के दौरान बड़ी मात्रा में ढोका, पत्थर और अन्य मलबा बहकर छोटे पुल के आगे जमा हो गया है। इससे नदी किनारे बने घाटों की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सफाई नहीं हुई, तो दीपावली अमावस्या पर श्रद्धालु इन घाटों का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग स्नान और पूजन के लिए पहुंचते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User