मंदिर के सामने कूड़ा डालने पर बुजुर्ग दंपति से मारपीट:सीतापुर में रोकने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया, वीडियो के आधार पर जांच शुरू

Oct 04, 2026 - 07:10
0
मंदिर के सामने कूड़ा डालने पर बुजुर्ग दंपति से मारपीट:सीतापुर में रोकने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया, वीडियो के आधार पर जांच शुरू
सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के बिरेंचा गांव में शनिवार शाम मंदिर के सामने कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कूड़ा डालने से मना करने पर दबंगों ने बुजुर्ग दंपति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में दोनों घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग बुजुर्ग दंपति को पीटते नजर आ रहे हैं। बिरेंचा गांव निवासी नत्थाराम पुत्र स्वर्गीय रघुवर दयाल मौर्य ने मानपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में मंदिर के सामने गब्बर पुत्र छोटे लाल, उसकी पत्नी कमला देवी और अमित पुत्र रेवती कूड़ा डाल रहे थे। मंदिर के सामने कूड़ा डालने से मना करने पर कहासुनी शुरू हुई और बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। मंदिर के सामने कूड़े को लेकर विवाद नत्थाराम का आरोप है कि कहासुनी के बाद विपक्षी पक्ष ने उनके और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से किए गए हमले में बुजुर्ग दंपति को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। सीएचसी में कराया गया प्राथमिक उपचार घटना के बाद घायल बुजुर्ग दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में कुछ लोग बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। तहरीर और वीडियो के आधार पर जांच पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User