मंदिर में दो साधुओं की जली हुई लाश मिली:एक का मिला कंकाल, दूसरे के अवशेष बचे; ग्रामीण बोले- हत्या कर जलाए गए
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की जली हुई लाश मिली है। गांव के लोगों का आरोप है दोनों की हत्या कर लाशों को जलाया गया है। लोग जब मंदिर पहुंचे तो एक लाश से धुंआ उठ रहा था। जबकि दूसरी की कुछ हडि्डयां ही बची थीं। दोनों को करीब 10 मीटर की दूरी पर जलाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों बाबाओं की हत्या कर शवों को जलाया गया है। एक बाबा का शरीर कंकाल बन गया था, जबकि दूसरे के कुछ अवशेष ही बचे थे। गुरूवार सुबह करीब सात बजे जब ग्रामीण मंदिर के पास से निकले तो उनको शव जले मिले। सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खुदागंज प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में एक मंदिर में रहने वाले बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें दो बाबाओं की हत्या कर जलाने की सूचना मिली है। वह मौके पर जांच कर रहे हैं और ग्रामीणों से भी जानकारी ली जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)