नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 6 लाख ठगे:जौनपुर में कॉलेज मैनेजर समेत दो भाइयों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Oct 01, 2026 - 08:19
0
नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 6 लाख ठगे:जौनपुर में कॉलेज मैनेजर समेत दो भाइयों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर के मतापुर में बीना साहू नाम की महिला से धोखाधड़ी हुई है। उनके बेटे तरुण कुमार को नौकरी दिलाने के नाम पर करीब छह लाख रुपये ठगे गए। इस मामले में पुलिस ने सिकरारा के दुदौली निवासी अजीत कुमार मिश्र और उनके भाई आनंद कुमार मिश्र पर एफआईआर दर्ज की है। अजीत जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। बीना साहू ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि अजीत ने उनके बेटे को चपरासी की नौकरी का झांसा दिया था। उनसे अलग-अलग किस्तों में छह लाख रुपये लिए गए, जिसमें से कुछ रकम जिलाजीत प्रजापति के जरिए दी गई थी। महिला का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। पैसे मांगने पर दोनों भाई गाली-गलौज और धमकी देते हैं। लेनदेन से जुड़े वीडियो भी महिला के पास सुरक्षित हैं। थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User