मणिकर्णिका घाट पर श्रमदान:गंगा सेवक राजेश शुक्ला बोले- तीर्थस्थलों पर गंदगी न फैलाएं श्रद्धालु

Oct 05, 2026 - 13:19
0
मणिकर्णिका घाट पर श्रमदान:गंगा सेवक राजेश शुक्ला बोले- तीर्थस्थलों पर गंदगी न फैलाएं श्रद्धालु
वाराणसी के मणिकर्णिका तीर्थ (घाट) पर नगर निगम की टीम के साथ श्रमदान करते हुए गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि यहां सेवा कार्य के दौरान आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि काशी का मणिकर्णिका घाट केवल अंतिम संस्कार का स्थल नहीं, बल्कि धार्मिक मान्यताओं में जीवन और मोक्ष से जुड़ा महत्वपूर्ण तीर्थ है। हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान शिव की उपस्थिति मानी जाती है। राजेश शुक्ला ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थल पर श्रमदान और जनसेवा करना सत्कर्म के साथ स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से काशी आने वाले श्रद्धालुओं से तीर्थस्थलों की पवित्रता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु घाटों पर स्वच्छता रखें और किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएं। श्रमदान के दौरान नगर निगम टीम और गंगा सेवकों ने घाट परिसर में स्वच्छता कार्य किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User