उन्नाव में लोडर की टक्कर से किशोरी की मौत:मां भी घायल, ऑटो से उतरते समय लोडर ने मारी टक्कर, दवा लेने निकले थे

Oct 05, 2026 - 13:19
0
उन्नाव में लोडर की टक्कर से किशोरी की मौत:मां भी घायल, ऑटो से उतरते समय लोडर ने मारी टक्कर, दवा लेने निकले थे
उन्नाव के गंगाघाट इलाके में सोमवार सुबह राजधानी मार्ग पर वी-मार्ट के पास तेज रफ्तार लोडर ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बीए की छात्रा विविध भारती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मंजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। डॉक्टर को दिखाने आई थीं मां-बेटी विविध भारती अपनी मां मंजू के साथ शुक्लागंज में डॉक्टर अनुज तिवारी से दवा लेने आई थीं। दोनों ऑटो से उतर रहे थे , तभी तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित किया हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विविध भारती को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User