मोबाइल-चेन स्नैचिंग गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार:ग्रेटर नोएडा में iPhone 18 Pro समेत 5 मोबाइल बरामद, तमंचे और कारतूस भी मिले

Oct 02, 2026 - 18:37
0
मोबाइल-चेन स्नैचिंग गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार:ग्रेटर नोएडा में iPhone 18 Pro समेत 5 मोबाइल बरामद, तमंचे और कारतूस भी मिले
ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने मोबाइल फोन और चेन स्नैचिंग करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 5 छीने हुए मोबाइल बरामद किए हैं। इनमें एक iPhone 18 Pro भी है। आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 2500 रुपए कैश और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक से चलते थे। मौका मिलते ही कुछ सेकंड में मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। चैरी काउंटी सोसाइटी के पास महिला से छीना था iPhone बिसरख थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से तीनों आरोपियों को 6% एरिया पार्क के पास से पकड़ा। आरोपियों की पहचान सलमान उर्फ सुहैल और अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू निवासी बुलंदशहर और नईम निवासी हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को आरोपियों ने चैरी काउंटी सोसाइटी के पास एक महिला से iPhone 18 Pro छीना था। आरोप है कि उन्होंने मोबाइल देखने के बहाने महिला से फोन लिया और फिर लेकर फरार हो गए। एक बाइक पर दो आरोपी करते थे स्नैचिंग थाना प्रभारी के मुताबिक, सलमान बाइक चलाता था। अजाज पीछे बैठता था। दोनों सुनसान रास्तों पर घूमते थे। मौका देखकर राहगीरों या ई-रिक्शा में बैठे लोगों से मोबाइल छीन लेते थे। कभी-कभी आरोपी मोबाइल देखने के बहाने भी फोन अपने हाथ में ले लेते थे। इसके बाद बाइक से फरार हो जाते थे। ऑटो चलाने से रास्तों की थी जानकारी पुलिस के अनुसार, सलमान पिछले 3 साल से नोएडा में ऑटो चलाता था। इससे उसे शहर के रास्तों की जानकारी थी। आरोपी चोरी और छीने गए मोबाइल नईम को बेचते थे। नईम इन्हें खरीदकर पश्चिम बंगाल और बिहार समेत दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था। नईम पर 2 दर्जन से ज्यादा केस पुलिस के मुताबिक, नईम पहले भी छिनैती और लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User