मोबाइल हैक कर खातों से उड़ाए 7.63 लाख:हरदोई में बैंक अधिकारी बनकर की ठगी, एक खाते से 4 लाख उड़ाए
हरदोई में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। हरदोई जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों—कोतवाली शहर, संडीला और कछौना—में ऑनलाइन धोखाधड़ी की तीन सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। इन वारदातों में शातिर ठगों ने कुल 7,63,734 रुपये की बड़ी रकम हड़प ली है। पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने संबंधित थानों में मामले दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। इसमें से एक मामले में शहर कोतवाली में मंगलवार की देर शाम 7:09 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है संडीला कोतवाली क्षेत्र के गरिन्द खेड़ा (लूमामऊ) निवासी कर्ण पुत्र लालता प्रसाद के साथ एक बेहद शातिर मामला सामने आया है। पीड़ित के बैंक खाते से 30सितंबर को सुबह 8:11बजे 4लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने पहले प्रार्थी का फोन हैक किया, इंटरनेट बंद करवाया और फोन की इनकमिंग व आउटगोइंग कॉल्स चार बार फारवर्ड कर लीं ताकि पीड़ित किसी से संपर्क न कर सके। संडीला कोतवाली में मामला दर्ज इसके बाद खुद को बैंक अधिकारी बताकर फोन किया और झांसा दिया कि अपने फोन का नेट खोलें, पैसे वापस आ रहे हैं। जब पीड़ित ने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की, तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। संडीला कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां लाइन पुरवा निवासी सबाना पत्नी गफूर का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। उनके खाते से शातिरों ने मोबाइल हैक करके 1,95,007रुपये निकाल लिए। खोजबीन करने पर पता चला कि लाइन पुरवा निवासी आयुष पुत्र राम सिंह और नघेटा रोड निवासी हरिओम पुत्र अवधराज ने छल-कपट कर यह रकम उड़ाई है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीसरा मामला कछौना कोतवाली क्षेत्र के सुठेना गांव के मो. मुईद पुत्र रहीश से जुड़ा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली उनका पंजाब नेशनल बैंक की कछौना शाखा में खाता है, जिसमें 1,69,727 रुपये जमा थे। शातिरों ने 30 सितंबर को 97,000 रुपये और अगले दिन 1 अक्टूबर को 72,000 रुपये ऑनलाइन काट लिए। पीड़ित के मोबाइल का रिचार्ज समाप्त होने के कारण समय पर बैंक अलर्ट मैसेज नहीं मिल सके। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों मामलों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)