पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर:छत पर सोता रहा परिवार, 20 लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर

Oct 07, 2026 - 12:55
0
पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर:छत पर सोता रहा परिवार, 20 लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम मटुकरी के मजरा आट में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। परिवार के लोग घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर ली। बुधवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों के जागने पर घटना का पता चला। परिजनों का दावा है कि चोर करीब 20 लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये की नकदी ले गए। चोरी हुए जेवर घर के तीन लोगों के बताए जा रहे हैं। चोर दो बक्से भी उठा ले गए थे। इनमें से एक बक्सा घर से कुछ दूरी पर गुडरिंग के पास मिला, जबकि दूसरा अभी नहीं मिला है। पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर परिजनों के मुताबिक रात में सभी लोग छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। कमरों में रखे दोनों बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखा सामान निकाल लिया। सुबह जब परिवार जागा तो घर में सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। दो बक्से ले गए, एक कुछ दूरी पर मिला पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि चोर घर से दो बक्से उठा ले गए थे। बाद में इनमें से एक बक्सा गुडरिंग के पास मिला। उसके ताले टूटे हुए थे। दूसरे बक्से का अभी पता नहीं चला है। परिवार ने बताया कि चोरी हुए जेवर करीब 20 लाख रुपये के हैं और एक लाख रुपये की नकदी भी गायब है। सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने को लेकर उठे सवाल घटना के बाद परिवार ने आसपास के लोगों को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि सूचना देने के शुरुआती समय में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में थाने में लिखित शिकायत दी गई। घटना के बाद घर में हड़कंप मचा रहा। सीसीटीवी और संदिग्धों की जानकारी जुटा रही पुलिस इंस्पेक्टर बेहटा मुजावर राज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस चोरी हुए सामान और बताई गई कीमत का भी सत्यापन कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User