मोबाइल खोने से परेशान युवक ने किया सुसाइड:मां से नया फोन दिलाने को कहा था, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sep 27, 2026 - 07:27
0
मोबाइल खोने से परेशान युवक ने किया सुसाइड:मां से नया फोन दिलाने को कहा था, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
चित्रकूट के सदर कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरी मोहल्ले में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दिल्ली से कर्वी लौटते समय उसका मोबाइल खो गया था। मोबाइल नहीं मिलने से वह काफी परेशान चल रहा था। शुक्रवार शाम चाचा घर पहुंचे तो युवक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभय रैकवार (22) के रूप में हुई है। उसके भाई अवधेश कुमार ने बताया कि अभय दिल्ली में अपनी मां मनोजिया देवी के साथ मजदूरी करता था। दो दिन पहले वह अकेले कर्वी आया था। इसी दौरान रास्ते में उसका मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल खोने के बाद से वह परेशान था। रिश्तेदार के फोन से मां को किया था कॉल शुक्रवार सुबह अभय ने एक रिश्तेदार के फोन से दिल्ली में रह रही मां को फोन किया था। उसने मां से नया मोबाइल दिलाने के लिए कहा। मां ने उसे बताया कि वह करीब दस दिन बाद घर आएंगी, तब नया मोबाइल दिला देंगी। इसके बाद अभय घर पर ही था। शाम को कमरे में फंदे पर लटका मिला शुक्रवार शाम अभय के चाचा गौरीशंकर घर पहुंचे। उन्होंने कमरे में अभय को फंदे पर लटका देखा। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो भाइयों में बड़ा था अभय, अभी अविवाहित था अभय दो भाइयों में बड़ा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दिल्ली में मां के साथ मजदूरी करता था। मोबाइल खोने के बाद वह काफी परेशान था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User