बलिया में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल बंद:कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Sep 27, 2026 - 07:27
0
बलिया में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल बंद:कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय, लोगों से सतर्क रहने की अपील
बलिया में भारी बारिश की आशंका के कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर 2026 के लिए जिले में येलो अलर्ट दिया है। इसके चलते कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है। बारिश से जुड़ी हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आपात स्थिति में 9454417979 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रहा है। विद्युत, नगर विकास और पुलिस सहित कई विभागों से समन्वय बनाया गया है। एनडीआरएफ और अग्निशमन टीमें भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं। सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। अभी तक जिले में जनहानि की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User